औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मालहेपुर के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण औरैया से अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह मालहेपुर के समीप पहुंचे कि तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बृजेश ने बताया रविवार की सुबह-सुबह औरैया आया था। करीब 11 बजे जब वापस लौट रहा था।