औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन ऑयल चौकी के समीप अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन चौकी के समीप रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे इटावा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे पप्पू को टक्कर मार दी। जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी पुलिस द्वारा उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया।