हाथरस: होटल पर दबंगों ने पूर्व प्रधान व भतीजे से की मारपीट, चौथ वसूली और अवैध हथियार से गोली मारने की धमकी का आरोप
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगोली नगला कठा स्थिति एक होटल पर गांव नगला गुलरिया निवासी दबंगों ने पूर्व प्रधान और उनके भतीजे के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में घायल लोगों ने गांव नगला गुलरिया निवासी दबंगों पर चौथ वसूली मांगते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और अवैध हथियारों से गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।