Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

शिवालिक सिलिका के समर्थन में उतरे अगावली के ग्रामीण, बोले- झूठी शिकायतों से 500 परिवारों का रोजगार खतरे में बयाना - अगावली गांव के लोगों ने मंगलवार को शिवालिक सिलिका खदान के समर्थन में एसडीएम और खनिज विभाग को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग झूठी शिकायतें करके खदान बंद करवाना चाहते हैं। इससे गांव के सैकड़ों परिवारों का रोजगार खतरा में पड़ जाएगा। ग्रामीण एसडीएम दीपक मित्तल, तहसीलदार और खनिज विभाग` के अफसरों से मिले। उन्होंने बताया कि अगावली की खन लीज 1974-75` से चल रही है। अब यह शिवालिक सिलिका के नाम है। गांव की करीब 1000 आबादी` में से ज्यादातर लोग इसी खदान से जुड़े हैं। पहले यहां रोजगार नहीं था। खदान शुरू होने के बाद लोगों को काम मिला। 15-20 डंपर और 70-80 ट्रैक्टर भी इसी काम से खरीदे गए। लोगों ने कहा कि खदान में सारे सरकारी नियम माने जाते हैं। पर्यावरण और प्रदूषण की अनुमति है। मजदूरों को हेलमेट, जूते, मास्क दिए जाते हैं। कंपनी स्कूलों में पानी, शौचालय, किताबें और पंखे भी देती है। ग्रामीणों ने मांग की कि झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई हो और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। ग्रामीणों ने कहा - अगर झूठी शिकायतें बंद नहीं हुईं और खदान में रुकावट आई तो हम आंदोलन करेंगे।इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 4, 2026