सासनी: शिवा कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया
Sasni, Hathras | Jun 19, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के शिवा कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क पर पैदल चल रहे कस्बा सासनी निवासी एक युवक संजय पुत्र यतेंद्र को तेज रफ्तार वैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।