Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
chimanlalgarg60
1
संगरिया: उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष समिति का धरना जारी
Sangaria, Hanumangarh
| May 5, 2026
#local-issues
#administration
#protest
MORE NEWS
Vipul Beniwal #Benglore
Sangaria, Hanumangarh | Jul 28, 2026
Uday Singh Beniwal #Ajmer
Sangaria, Hanumangarh | Jul 28, 2026
🏛️ #संगरिया_नगर_पालिका_चुनाव: शहर में बज चुका है चुनावी🎷🎺 बिगुल, लोकतंत्र का उत्सव हुआ शुरू! संगरिया की आवाज़। 🗳️ संगरिया शहर में नगर पालिका चुनावों की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है। चुनाव की आधिकारिक घोषणा भले अभी शेष हो, लेकिन राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। शहर का माहौल अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंगने लगा है और विभिन्न वार्डों से संभावित प्रत्याशी जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने लगे हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष Pradeep Beniwal पहले ही खुलकर यह घोषणा कर चुके हैं कि चाहे चुनाव अध्यक्ष का सीधा हो या वार्डों के माध्यम से, वे अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में मैदान में उतरेंगे। उनके इस ऐलान के बाद चुनावी चर्चाओं ने और अधिक गति पकड़ ली है। इधर, दो दिन पहले कांग्रेस विधायक Abhimanyu Poonia द्वारा संगरिया शहर के सभी 35 वार्डों में अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति के बाद चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया। संगठन स्तर पर बढ़ी सक्रियता के साथ अब संभावित उम्मीदवार भी जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगे हैं। इसी क्रम में आज आठ प्रमुख चेहरों ने अपने-अपने वार्डों में पोस्टर जारी कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। वार्ड 32 से अजय सुथार और एडवोकेट संदीप सहू, वार्ड 20 से एडवोकेट प्रिंस मिड्ढा, तथा वार्ड 26 से सेठ हनुमान गोयल , 24से हरिश वर्मा, संजीव गर्ग , वार्ड 16 से वेद धारणिया ने अपने चुनावी पोस्टरों के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय होने का संदेश दिया है। यह शुरुआत केवल कुछ नामों तक सीमित नहीं रहने वाली। आने वाले दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ कई नए और पुराने चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरते दिखाई देंगे। शहर के लगभग हर वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ेंगी, बैठकों का दौर चलेगा, जनसंपर्क अभियान तेज होंगे और मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की होड़ देखने को मिलेगी। नगर पालिका चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर भी होता है। जनता ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करना चाहती है जो विकास, पारदर्शिता, स्वच्छता, बेहतर सड़कें, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार चुनाव सकारात्मक सोच, विकास के विजन और स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा के साथ लड़ा जाएगा। अब सभी की निगाहें आगामी चुनावी समीकरणों, संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की रणनीति पर टिकी हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, संगरिया की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे, नए चेहरे सामने आएंगे और चुनावी मुकाबला और भी रोचक होता जाएगा। फिलहाल इतना तय है कि संगरिया में चुनावी बिगुल बज चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में कौन-कौन मैदान में उतरता है, जनता का विश्वास किसे मिलता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में कौन अपनी पहचान बनाने में सफल रहता है। 🗳️ लोकतंत्र का पर्व शुरू हो चुका है... अब संगरिया की जनता का फैसला ही सबसे बड़ा फैसला होगा। Vijay Singh Beniwal ✍️ संगरिया की आवाज़
Sangaria, Hanumangarh | Jul 28, 2026
🚜 संतपुरा के काश्तकारों का ऐलान – दो दिन बाद आंदोलन की चेतावनी संगरिया की आवाज़ संगरिया उपखंड कार्यालय के मार्फत तहसीलदार श्रीमती मोनिका बंसल को दिया ज्ञापन संगरिया क्षेत्र के गांव संतपुरा के काश्तकारों का आरोप है कि चक नं. 3 के.एस.डी. में धोरी खाला पक्का करने की सरकारी स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य रुका हुआ है। काश्तकारों का कहना है कि अधिकांश किसान इस कार्य के पक्ष में हैं और भूमि की पैमाइश भी हो चुकी है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा निर्माण में आपत्ति जताई जा रही है, जिससे सरकारी कार्य बाधित हो रहा है। किसानों के अनुसार, इस संबंध में सिंचाई विभाग, एसडीएम संगरिया तथा जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। किसानों का कहना है कि आज सुबह निर्माण कार्य शुरू कराने के दौरान विवाद की स्थिति बन गई और झगड़ा होते-होते बचा। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो मौके पर अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 📢 काश्तकारों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर धोरी खाला का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दो दिनों में समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। प्रशासन और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। संगरिया की आवाज़।
Sangaria, Hanumangarh | Jul 28, 2026
#विज्ञापन
Sangaria, Hanumangarh | Jul 27, 2026