आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर कुलवीर सिंह, एसडीएम नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज जितेंद्र प्रताप द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई एवं आगामी मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।