गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के ANMMCH परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस की लगी है कतार,अस्पताल प्रशासन के द्वारा रोक की नोटिस लगाकर है मौन
मगध का इकलौता गया का अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस की कतार लगी है।अस्पताल प्रशासन के द्वारा नोटिस भी लगाया गया है।जिसमे साफ लिखा है कि अस्पताल परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस का प्रवेश निषेध है इसके बाबजूद प्राइवेट एंबुलेंस की कतार लगी है।