बेड़ो प्रखंड परिसर स्थित आम बगीचा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फगुआ मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी सन्नी टोप्पो थे। समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रंगारंग नाच-गान के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं।