नवाबगंज: बाराबंकी में हज़रत सज्जाद हुसैन का उर्स अकीदत के साथ मनाया गया, दूर-दराज से आए अकीदतमंद
बाराबंकी के सुन्नी कर्बला बेगम गंज में हज़रत सज्जाद हुसैन रहमतुल्लाह तआला अलैह का उर्स-ए-पाक गुरुवार देर रात करीब 9 बजे मनाया गया। इस मौके पर दूर-दराज से आए उलेमा-ए-किराम, मशाइख़ और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।उर्स-ए-पाक की महफ़िल में नात व मनक़बत पेश की गई। इस दौरान मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआएँ माँगी गईं।