बदलापुर: शाहपुर में स्थित पीली नदी किनारे बना विसर्जन कुंड, 50 पंडालों की प्रतिमाएं होंगी विसर्जित
बदलापुर में शारदीय नवरात्रि के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर में पीली नदी के किनारे विशेष विसर्जन कुंड तैयार कराया है। मंगलवार दोपहर से विभिन्न गांवों की प्रतिमाएं पहुंचने लगीं। करीब 50 दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन इसी कुंड में किया जाएगा। नदी में सीधे प्रतिमा विसर्जन से होने वाले जल प्रदूष