परिहार: बिजली की आँख-मिचौली से बढ़ी परेशानी, लोग हुए बेहाल
परिहार प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की आंख-मिचौली से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। दिन-रात बार-बार बिजली कटने से घरेलू कार्य, पढ़ाई और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। खासकर रात के समय बिजली बाधित रहने से लोगों को उमस और गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित कर दी