हरदा: गंजाल परियोजना को अंतिम मंजूरी, 144 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ, कमल पटेल ने विधायक पर लगाया झूठा श्रेय लेने का आरोप
Harda, Harda | Apr 11, 2026 हरदा से बड़ी खबर है, जहां मोरंड गंजाल सिंचाई परियोजना को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से अटकी इस योजना के मंजूर होने के बाद अब क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि 8 अप्रैल को परियोजना को अंतिम अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला है।