वैर: आवारा कुत्ते के हमले में युवक घायल, क्षेत्रवासियों में दहशत
कस्बे के वार्ड संख्या 17 में एक आवारा और आक्रामक कुत्ते के हमले से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र को आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्त कराने की अपील की है।