पिछोर: पिछोर नगर के टेकरी सरकार मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन पर भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई
पिछोर नगर के टेकरी सरकार मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन पर आज गुरुवार शाम लगभग 5:00 बजे भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई है। जानकारी के अनुसार कलश यात्रा टेकरी सरकार मंदिर से प्रारंभ हुई जो कि नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए टेकरी सरकार प्रांगण पर संपन्न हुई है। इसी दौरान भव्य शोभा कलश यात्रा डीजे बैंड बाजे एवं बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई है।