हुज़ूर: UCC पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, बोले- मुस्लिमों के खिलाफ नहीं, बेटियों की सुरक्षा के लिए है कानून
Huzur, Bhopal | Jun 25, 2026 विधायक रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि UCC किसी धर्म या समुदाय, विशेष रूप से मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं है। यह कानून भारत की बेटियों को समान अधिकार और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लाया जा रहा है|