सहाड़ा: कारोई पुलिस ने बजरी के अवैध परिवहन के दौरान एक ट्रैक्टर किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
कारोई थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि सोमवार मंगलवार की मध्य रात में गश्त के दौरान बजरी से भरा का एक टैक्टर तेज गति से बागोर रोड़ से कारोई कि तरफ आ रहा था,जिसका पिछा कर रुकवा कर जांच की तो टैक्टर के अंदर अवैध बजरी परिवहन किया जा रहा था , जिस पर टैक्टर को जप्त कर चालक रतन भील को गिरफ्तार किया गया।|