सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज अंचल कार्यालय में भूमि विवादों के त्वरित और शांतिपूर्ण निपटारे को लेकर शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी (सीओ) एवं थाना प्रभारी की संयुक्त मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान भूमि से जुड़े विभिन्न मामलों का निपटारा किया गया।