चक्रधरपुर: हथिया आदिवासी टोला में वज्रपात से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत हथिया पंचायत के हथिया आदिवासी टोला में सोमवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 48 वर्षीय सुखलाल हेम्ब्रम की मौत हो गईl घटना के बाद गांव में मातम पसरा हैl जानकारी के अनुसार हथिया आदिवासी टोला निवासी काला हेम्ब्रम के पुत्र सुखलाल हेम्ब्रम सोमवार दोपहर करीब दो बजे तालाब की ओर गए थेl