बदायूं: विद्युत थाने में तैनात विजिलेंस के दरोगा कृष्ण पाल सिंह को एंटी करप्शन टीम ने ₹6000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Jul 8, 2026 दरोगा कृष्ण पाल सिंह और आरोपी के बीच ₹6000 में मामला निपटाने की बात तय हो गई। इसी बीच आरोपी ने एंटी करप्शन टीम बरेली से इसकी शिकायत की। एंटी करप्शन बरेली की टीम ने अपना जाल बिछा दिया। बुधवार 12:00 बजे एंटी करप्शन टीम ने विद्युत थाने पर छापा मारते हुए कृष्ण पाल सिंह को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।