डलमऊ: नेवाजगंज की लक्ष्मी देवी ने अपने बेटों पर घर से भगाने का आरोप लगाया
मंगलवार को समय लगभग 4:00 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया है कि मेरे बेटे मुझे घर से भगा रहे हैं, यही नहीं खाना पीना भी नहीं देते हैं। मेरे साथ मारपीट करते हैं। लक्ष्मी देवी न्याय पाने के लिए डलमऊ पुलिस से लेकर रायबरेली पुलिस तक की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी लक्ष्मी देवी को इंसाफ नहीं मिला है।