दुधि: जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कनहर परियोजना व पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण, कार्य तीव्र कराने के दिए निर्देश
दुद्धी में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कनहर सिंचाई परियोजना व अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण कर परियोजना से जुड़े विभिन्न पक्षों की विस्तृत समीक्षा की और कार्यों में तीव्रता लाने के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के बाद दोनों परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुआवजा वितरण, दाखिल-खारिज, पेड़ कटान,