बागपत: बागपत ब्लाक के निकट तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से भूसे की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, हादसे में जीजा-साले की हुई मौत
बागपत शहर के केतीपुरा निवासी सुहेल ने शुक्रवार की सुबह करीब साढे आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षीय साहिल अपने भाई 26 वर्षीय समीर और साले 23 वर्षीय शादाब के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में हरियाणा के जनपद जिंद से भूसा लेकर गुरुवार देर रात घर लौट रहे थे। बागपत ब्लाक के निकट पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आए कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी।