बालोद: स्वामित्व योजना से किसान गोपाल राम साहू को मिला जमीन का मालिकाना हक, बोले- अब पूरा होगा उनका घर का सपना
Balod, Balod | May 8, 2026 सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरूर विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम छेड़िया निवासी किसान गोपाल राम साहू को स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख प्रदान किया गया। अधिकार अभिलेख मिलने से उन्हें अपनी आवासीय भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है।