हज़ारीबाग: मुहर्रम को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण पर SP के सख्त निर्देश
हजारीबाग में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के निष्पादन और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।