लोहरदगा: बाघा नवा टोली में ग्राम प्रधान बिरसा उरांव की अध्यक्षता में हुई सामाजिक बैठक, जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा पर की गई चर्चा
लोहरदगा बाघा नवा टोली में शुक्रवार शाम 4:30 बजे ग्राम प्रधान बिरसा उरांव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समाजिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जल, जंगल, और जमीन की सुरक्षा पर चर्चा की गई। स्थानीय समुदाय के लोग एकजुट होकर अपने प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास करने के प्रति जागरूक हुए।