लोहरदगा: लोहरदगा में आगामी 21 जनवरी को भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष व अन्य दायित्वधारियों का होगा चयन
भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के निर्वतमान अध्यक्ष शकील अख्तर ने शुक्रवार शाम 4:00 प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आगामी 21 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को शहर के पावरगंज स्थित होटल केतकी पैलेस में पूर्वाह्न 11 बजे से मंच का एक आवश्यक बैठक रखा गया है जिसमें मंच का लोहरदगा जिला ईकाई को भंग कर नये जिलाध्यक्ष और संगठन के अन्य दायित्वधारियों का चयन किया जाएगा l