सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के प्रभारी सचिव एवं श्रम आयुक्त आईएएस हिमशिखर गुप्ता ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में धान खरीदी, भंडारण, भुगतान, अवैध धान परिवहन रोकथाम, GPS मॉनिटरिंग तथा राइस मिलरों की गतिविधियों पर सख्त निर्देश दिए।