किशनगढ़ बास में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, सास, ससुर और सालों पर केस दर्ज
Kishangarhbas, Alwar | May 11, 2026
किशनगढ़ बास के ओदरा गांव में एक युवक ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने उसकी पत्नी सास और सालों के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। परिजनों से सोमवार सुबह 7:00 मिली जानकारी के अनुसार बुध सिंह मेघवाल के पुत्र रवि की सात साल पहले शादी हुई थी। ससुराल वाले उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे।