बौंली: बौंली में घने कोहरे और बारिश का नकारात्मक असर, खेतों में आड़ी पड़ी सरसों की फसल
उपखंड क्षेत्र बौंली में विगत तीन दिनों से जारी घने कोहरे व बारिश का नकारात्मक असर देखने को मिला।पीपलवाड़ा,बहनोली सहित दर्जनों गांव में सरसों की फसलें पक चुकी थी।ऐसे में बारिश व कोहरे के बाद सरसों की फसलें खेतों में आडी पड़ गई। किसानों के मुताबिक सरसों की फसल में 25 फ़ीसदी तक का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं घना कोहरा छाने से फसलों पर संकट भी बढ़ने लगा है।