श्री सेवा समिति सभा ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व
कर्ण गिलहोत्रा फाउडेंशन के संचालक कर्ण गिलहोत्रा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
फाजिल्का समाचार/वर्मा,20 अक्तूबर (फाजिल्का) श्री सेवा समिति सभा (रजि.) फाजिल्का की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया । समिति की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को शाम 3:30 बजे कैंट रोड, नजदीक टी.वी. टावर, फाजिल्का में भव्य दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में डीआईजी बीएसएफ अबोहर रेंज के श्री सुकुमार सारंगी तथा फिरोजपुर के मेंबर पार्लियामेंट श्री शेर सिंह घुबाया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, समाजसेवी एवं कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन के संचालक श्री कर्ण गिलहोत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
समिति की ओर से कार्यक्रम के माध्यम से दशहरे के महत्व को दर्शाते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। दशहरा पर्व भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने की स्मृति में मनाया जाता है। यह त्योहार लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित समाजसेवी मनीष कटारिया , डा विजय सचदेवा एवं डॉ. केशव सचदेवा, डॉ. अर्पित गुप्ता, श्री मनु लूना तथा श्री संदीप सिंह भट्टी, डा बी डी सचदेवा मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संचालक पूजा लूथरा सचदेवा, बंटी सचदेवा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के नाम भी कार्यक्रम से जुड़े आमंत्रण पत्र में शामिल हुये
श्री सेवा समिति सभा की ओर से दशहरा पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करना रहा। दशहरा जैसे त्योहार हमें याद दिलाते हैं कि अंततः सत्य और अच्छाई की ही जीत होती है।