दादरी: नोएडा में शराब की ओवर रेटिंग के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया विशेष अभियान, तीन सेल्समैनों को किया गया गिरफ्तार
गौतम बुध नगर के आबकारी विभाग ने बुधवार को शराब की ओवर रेटिंग को लेकर जनपद में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे । अभियान के तहत आबकारी विभाग के अधिकारियों ने नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब की ओवर रेटिंग करने वाले तीन सेल्समैनों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।