बदलापुर: सरोखनपुर में अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया रेफर
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित पुलिया के नीचे सोमवार की देर रात्रि पहले से घात लगाए अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बदलापुर खुर्द का निवासी अंकेश निषाद पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। वहीं आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायल के उपचार हेतु बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद