ईसागढ़: कुम्हरिया गांव में पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
कुम्हरिया गांव में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार कुम्हरिया निवासी बृजेश वाई उम्र 25 वर्ष ने शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे नरेंद्र अहिरवार ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।