चूरू: गांव तोगावास के खेत में दो भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, बुवाई को लेकर चल रही थी रंजिश
Churu, Churu | Jun 20, 2026 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव तोगावास के खेत में शनिवार को बुवाई से पहले घास काटने गए दो सगे भाइयों पर परिवार के ही लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में चल रहा है। घायल तोगावास निवासी 45 वर्षीय सहदेव सिंह ने बताया कि शनिवार को वह