गुमला: ड़ेढवली मोड़ पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से 6 लोग घायल, एक को गंभीर चोट
Gumla, Gumla | Apr 16, 2026 गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ड़ेढवली मोड़ के पास बुधवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे में जगमोहन यादव को गंभीर चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड़ेढवली नकटीटोली निवासी जगमोहन यादव (48 वर्ष), जो पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, बुधवार को मिड डे मील का राशन लेने गुमला आए थे।