लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम बढ़ईन पुरवा गांव की रहने वाली कलावती ने अपने पति पप्पू पर दूसरी शादी करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।