खंडवा: मोहर्रम से पहले खंडवा पुलिस अलर्ट, ताजिया समितियों के साथ हुई अहम बैठक, दिए सख्त निर्देश
खंडवा में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को थाना पदमनगर और कोतवाली थाना प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्रों में ताजिया समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की।