बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉकिंस की रहने वाली महिला ने जमीन के सौदे में ₹30 लाख की जबरन उगाही का आरोप लगाया
विधवा का आरोप ज़मीन के सौदे में 30 लाख की उगाही, जान से मारने और बेटियों को उठाने की धमकी,बरेली। थाना इज़्ज़तनगर के ग्राम सैदपुर हॉकिन्स निवासी एक विधवा ने बरेली ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर भूमि सौदे के नाम पर करोड़ों के लेनदेन में धोखाधड़ी, रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।