बरेली: बाकरगंज बेहगुल नदी में नानी का दसवां संस्कार कर लौटे 3 युवक डूबे, एक की मौत, एक को बचाया, एक लापता
बेहगुल नदी (बाकरगंज, फतेगंज पूर्वी) में नहाते समय तीन भाई डूब गए। नानी का दसवां संस्कार कर लौटे अमन, मगन और गौरव नदी में उतरे थे। अचानक अमन डूबने लगा, उसे बचाने के लिए मगन और गौरव पहुँचे, लेकिन अमन की मौत हो गई। मगन को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि ठंड और कोहरे के कारण गौरव का पता नहीं चल सका। पुलिस ने अमन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।