बरेली में सोशल मीडिया पर आत्महत्या की कोशिश की लाइव झलक दिखाने वाले युवक की जान पुलिस की फुर्ती से बच गई। बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने इंस्टाग्राम पर जहर खाने का वीडियो पोस्ट किया, लेकिन मेटा (Meta) की निगरानी टीम ने तुरंत खतरे को भांप लिया और यूपी पुलिस को अलर्ट भेज दिया। सिर्फ 12 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची,