अंबाह: अम्बाह न्यायालय ने आरोपियों को 7 साल की सजा और ₹5000 जुर्माना लगाया
Ambah, Morena | Feb 13, 2025 प्रथम अपर सत्र न्यायालय, अम्बाह ने आरोपी विनोद भदौरिया, महावीर भदौरिया और सुनील भदौरिया को गंभीर अपराध में दण्डित किया है। 19 दिसंबर 2015 को हुए घटना में इन आरोपियों ने गालियां दी और फायरिंग की, जिससे दो लोग घायल हुए थे। न्यायालय ने विनोद भदौरिया को 7 वर्ष का सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।