अंबाह: किशनपुरा बम्बा पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल, नाराज लोगों ने किया चक्का जाम
Ambah, Morena | Feb 12, 2025 अंबाह पोरसा रोड पर किशनपुरा बंबा के पास बुधवार शाम 6बजे एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक 45 वर्षीय मुंशी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 65 वर्षीय रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए।