अंबाह: वैजयंती वाटिका में खाना खा रहे युवक के साथ हुई मारपीट, अम्बाह के सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज
Ambah, Morena | Feb 12, 2025 वैजयंती वाटिका में आज बुधवार शाम 7 बजे खाना खा रहे एक युवक की हथियारबंद लोगों ने मारपीट कर दी। युवक आसिफ खान ने बताया कि वह वैजयंती वाटिका में एक कार्यक्रम में खाना खा रहा था इस दौरान उसकी हथियार बंद लोगों ने मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोट आई है।