फुलवरिया: श्रीपुर थाना क्षेत्र के गांव में 55 वर्षीय शख्स पर 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, घटनास्थल सील, आरोपित फरार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रात 55 वर्षीय शख्स पर 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दी है और वहां दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति कर दी है, ताकि साक्ष्य के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ ना हो सके। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जार