उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार ने शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे 07 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार एक महिला और एक पुरुष को 6-6 साल की सजा सुनाई और दो- दो लाख रुपए जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 2 साल की सजा अतिरिक्त भुगतनी होगी। कोर्ट के इस फैसले पर जेल में बंद अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है।