इंदौर: सीतलामाता बाजार में बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर गैस टंकी फटने से आग लगी, बड़ा हादसा टला
Indore, Indore | Feb 10, 2025 इंदौर के सबसे बड़े सीतलामाता बाजार में रविवार देर रात एक चार मंजिला बिल्डींग में गैस टंकी फट गई जहा चौकीदार का कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान एक कपड़ा दुकान का कर्मचारी झुलसा है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। यह पूरी घटना सिद्वी विनायक बिल्ड़ीग की है। यहां पर यह बिल्ड़ीग चार मंजिला बनी हुई। जिसमें सबसे उपर चौकीदार रहता है।