तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोविंद नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कानपुर के गोविंद नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दबौली वेस्ट निवासी विनोद उर्फ टकला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, आबकारी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
Ground Zero News – सटीक खबर, बेबाक अंदाज़।
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurNews #GovindNagar #UPPolice