मुरैना नगर: पहाड़गढ़ से संदिग्ध हालत में युवक को लाया गया जिला अस्पताल, डॉक्टर ने मृत घोषित किया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पहाड़गढ़ में रहने वाले युवक मनीष की अचानक तबियत बिगड़ने लगी तो उसको परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा उसको प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया और पुलिस के द्वारा मृत्यु युवक के शव को ले जाकर पीएम हाउस में रखवा दिया है ।जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।