कोंडागांव: कोंडागांव में 1 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में SP के समक्ष किया आत्मसमर्पण
कोंडागांव पुलिस को आज शुक्रवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब ₹1,00,000 की इनामी महिला नक्सली ने आत्म समर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित महिला नक्सली की पहचान देवे वेको पिता मंगतू उम्र 27 वर्ष के रूप में की गई है। शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर और नक्सलियों की खोखली विचारधारा एवं शोषण से तंग आकर इस महिला माओवादी ने यह कदम उठाया है।